अनियंत्रित बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में सोमवार की शाम एक अनियंत्रित बाइक सवार की सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ग्राम प्रधान तुर्रीडीह विदवंत घसिया ने बताया कि हरदेव 32 पुत्र रामबृक्ष निवासी तुर्रीडीह, राजकुमार 33 पुत्र रामप्रसाद निवासी महुअरिया दोनों युवक बाइक से सरडीहा गांव में जा रहे थे। महुअरिया गांव के सटे ठेमा नदी के पुलिया पर पहुँचते ही युवक का बाइक अनियंत्रित हुई जिससे बाइक सवार पिलर के चपेट में आ गया। पिलर से टकराने पर दोनों बाइक सवार को गंभीर रूप से चोट आने पर खून से लथपथ हो गए। घायलावस्था में ग्रामीणों ने उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ इलाज के दौरान बाइक चालक हरदेव 32 पुत्र रामबृक्ष निवासी तुर्रीडीह की मौत हो गई। वहीं राजकुमार 33 पुत्र रामप्रसाद निवासी महुअरिया का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी दुद्धी में दरोगा वंश नारायण पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment