अक्टूबर तक निपुण लक्ष्य हासिल करने वाले होंगे पुरस्कृत, दिसंबर तक सभी हासिल करें-बीएसए

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को बीआरसी दुद्धी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्टूबर 2023 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।साथ ही अन्य सभी विद्यालयों को दिसंबर 2023 तक निपुण लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। शासन के निर्देशानुसार बच्चों के पाठ्यक्रम के सतत मूल्यांकन के लिए निर्धारित निपुण लक्ष्य तय किए गए हैं। इसमें कक्षावार बच्चों को शैक्षिक दक्षताएं निर्धारित की गई हैं।साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर से विद्यालयों को संतृप्त किया जा रहा है। जहां भी कोई कमी दिखे तत्काल सूचित करें। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या ने भी निपुण लक्ष्य एवं शासन की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।इस अवसर पर एसआरजी संजय मिश्रा, विद्यासागर, विनोद कुमार ने भी निपुण लक्ष्य के प्रति शिक्षकों को जानकारी दी। इस अवसर पर एआरपी संतोष सिंह, श्रवण कुमार, ऋषिनारायण, अखिलेश कुमार, मनोज जायसवाल उपस्थित रहे। बीआरसी से सहयोगियों में पीयूष, विवेक, अविनाश गुप्ता, राजेश झा, लल्लूराम, वीरेंद्र पाण्डेय रहे। इस अवसर पर एआरपी संतोष सिंह, श्रवण कुमार, ऋषिनारायण, अखिलेश कुमार, मनोज जायसवाल उपस्थित रहे। वही शिक्षकों में भोलानाथ, मुसई राम, रमेश कुमार, रविंद्र प्रसाद, लोकपति वर्मा, रामरक्षा, राजकमल, वर्षा रानी, नाजिया, आराधना आदि अनेकों शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]