तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र
जिलाधिकारी सोनभद्र के अनुसार साप्ताहिक बंदी दिन बुधवार को दुद्धी बाजार बंद रखने का निर्देश 03- 05 -2023 को व्यापारियों को दिया गया था किंतु स्थानीय व्यापारियों ने लिखित पत्र उत्तर प्रदेश जिला उधोग व्यापार मंडल दुद्धी को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश का खुला उल्लंघन कर अधिकांश व्यापारी साप्ताहिक बंदी बुधवार को दुकान खोलकर खरीद फरोफ़ काम बेरोक टोक कर रहे हैं इसकी जांच करके जिलाधिकारी से दोसी पाए जाने वाले व्यापारियों के प्रति उचित कार्रवाई करने के मांग किए हैं स्थानीय व्यापारी अवधेश सोनी रामप्रवेश सोनी मनोज कुमार आदि दर्जनों व्यापारी निर्धारित साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन सभी दुकानों को बंद करने की मांग जिला अधिकारी से किया है उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ अपने व्यापारियों के समस्या के तरफ ध्यान देने की मांग जिला प्रशासन से किया है बुधवार के दिन अधिकांश दुकान खोलने से जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूर्ण रूप से बुधवार को दुकान बंद करवाने के संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग किया हैं ।





