अपने सांसद के स्वागत को लोग हैं आतुर : दिलीप पटेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

वाराणसी- भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को काशी में अभूतपूर्व स्वागत होगा। पहले के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। काशी की जनता अपने सांसद के स्वागत को आतुर है।
उन्होंने बुधवार को पीएम की सभा की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं की करखियावं में हुई बैठक में अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटा पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुंचने को कहा। बैठक में एमएलसी अश्विनी त्यागी, जिला अध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, अशोक चौरसिया, राजेश राजभर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, जेपी दूबे, उमेश दत्त पाठक, शैलेश पांडेय मौजूद रहे।

करखियांव में बने 32 ब्लॉक: भाजपा के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि करखियांव के सभा स्थल पर कुल 32 ब्लाक बने हैं। आगे की कतार में अतिथियों व मीडियाकर्मियों के लिए कुर्सियां लगी हैं। महिलाओं, प्रबुद्ध वर्ग, दिव्यांगजनों, लाभार्थियों आदि के लिए अलग-अलग दीर्घाएं बनाई गई हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]