तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
अभिनेता राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा के साथ महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद संगम में पत्नी के साथ डुबकी लगाई।

राजकुमार राव ने महाकुंभ पर कहा- हम 12 साल पहले भी यहां आए थे। वो अनुभव जीवन बदल देने वाला था। इतने बड़े पैमाने पर यह आयोजन किया जाता है।
अभिनेता ने कहा कि यहां का अनुभव जीवन बदल देने वाला था। राजकुमार राव ने कहा कि मुंबई से सीधे हम स्वामी चिदानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे। उनका आशीर्वाद लिया।

स्वामी जी ने ईको फ्रैंडली कैंप लगाया है जो काफी अच्छा है। महाकुंभ जो कि गिनीज बुक में भी दर्ज है। यहां पर श्रद्धालु पूरी भक्ति से आते हैं।