तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट / सोनभद्र
दिल्ली विधान सभा के चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचण्ड जीत के उपलक्ष्य मे भाजपा रेणुकूट मण्डल के अध्यक्ष छवि शाह व भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा ढ़ोल नगाड़ो के साथ खुशियाँ मनाई और आतिशबाजी भी किया गया
वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को नकार दिया है. उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा थे, जिन्हें इस बार जनता ने मौका दिया और वो विजय रथ पर सवार हो गए.
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक विजय एवं मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई और दिल्ली की सम्मानित जनता को हृदय से आभार भी व्यक्त किया है.
वही कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्त्ता शिव प्रतापसिंह रिन्कू, भाजपा नेता राकेश पाण्डेय, मंगल शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के शंभू खरवार,राज वर्मा,संध्या पांडे, रितेश सिंह,अजीत बघेल, और मनोज त्रिपाठी,राजेश सिंह, राकेश सिंह,सूरज सिंह,आशुतोष पांडे, रितिक पांडे यतिश सिंह पटेल इत्यादि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.






