सेवा ही संघठन..! के मार्ग पर चलकर रेणुकूट मे भाजपा कार्यकर्ता कुम्भ यात्रियों को निरंतर करा रहे जलपान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

उत्तर प्रदेश मे भाजपा कि योगी सरकार के दिशा निर्देश पर सेवा ही संगठन..!के मार्ग पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने सोनभद्र के रास्ते प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में मा० जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय चाँद प्रकाश जैन व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह जी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में जलपान उनके लिए टाइलेट और आवश्यक मुलभुत सुविधाओं हेतु सभी पूर्ण सेवाभाव से तत्पर रहे.

वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन व जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि कुम्भ जाने वाले श्रद्धांलुओं के हित लाभ व उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो इस हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।जिससे मार्ग मे आने व जाने वाले लोगो को किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो जिसके लिए हम भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण रूप से कटिंबद्ध है

मध्य प्रदेश उड़ीसा झारखंड बिहार छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने और वापस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बिस्किट व पानी कि बोतलों को गाड़ी मे वितरित किया गया व जलपान की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर मंडल रेणुकूट की तरफ से कराई गई.

जिसमें मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता,राजेश सिंह, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाअध्यक्ष सुनील केसरी, आशीष मिश्रा जी सविता राकेश सिंह संध्या पांडे दुर्गविजय मिश्रा प्रेम शंकर रावत,शंभू खरवार, मंगल शर्मा,रितिक पाण्डेय नगर पंचायत के कर्मचारी बालेश्वर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सेवा ही समर्पण…..! यही भाजपा का संकल्प

वही आपको बताते चले कि कोरोना काल मे भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने सेवा का संकल्प लेकर जन मानस मे सेवा कि भावना से हजारों लाखों व करोड़ो लोगो कि मदद कि थी वही सेवा कि भावना के दृष्टिकोण से आज हजारों कुम्भ यात्रियों कि मदद को भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी के नेतृत्व मे कार्यकर्ता सेवभाव से कार्य कर रहे है जिसकी चारो तरफ भूरी भूरी प्रसंशा हो रही है.

Leave a Comment