तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र
कोविड बीमारी ने कई ऐसे परिवार है जिसमे छोटे बच्चों के माता-पिता को छीन लिया। ऐसे कई परिवार है जिन परिवारों में 18 वर्ष की आयु के कम के बच्चे माँ-बाप के मर जाने के बाद अनाथ हो गए। ऐसे बच्चों की मदद के लिए केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अनुदान दे कर उनके जीवन में खुशियां भरने का एक प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है। ऐसे ही मदद व अनुदान को देने के लिए केन्द्रीय मंत्री हाउसिंग एण्ड अर्बन अफेयर्स, एण्ड पेट्रोलियम एण्ड नेचुरल गैस, भारत सरकार हरदीप एस0 पुरी आज जनपद में कोविड काल मे 18 वर्ष से कम आयु के जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत कोविड की वजह से हो गया। उन बच्चों को केंद्रीय मंत्री ने अनुदान वितरित किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस मीटिंग हाल में 15.50 बजे से 16.10 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ मिटिंग लिया।
वही केंद्रीय मंत्री ने 18 वर्ष की कम आयु के बच्चों को अनुदान देकर कहा कि हमे बहुत गर्व है कि मोदी जी ने ऐसे विषय को गम्भीरता से लिया है। और मैने सोनभद्र को गोद लिया है कोविड काल मे बहुत ऐसे परिवार है जिनके माता पिता दोनो इस महामारी में बिछड़ गए। ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए उनकी बेहतर जीवन के लिए अनुदान के रूप में केंद्र सरकार के द्वारा कुछ रकम दी जा रही है। हम लोगो का फर्ज बनता है कि ऐसे बच्चों की ठीक से परवरिश हो जिससे उन्हें अपने को अनाथ ना महसूस हो। अनुदान देकर मुझे मोदी जी पर गर्व महसूस हो रहा है।







