प्रयागराज एयरपोर्ट ने पुराने कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया दिन में 254 विमानों का हुआ आवागमन

image_editor_output_image156289548-1740163736869

18 फरवरी को एक दिन में 254 विमानों का हुआ आवागमन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

एक विमान लैंड हो रहा है। दूसरा उतरने की अनुमति मांग रहा है। तीसरा हवा में मंडरा रहा और चौथे विमान ने भी स्लॉट मांगा…। यह क्रम लगातार दोहराया जा रहा है। विमानों को उतरने के लिए एयरपोर्ट पर जगह नहीं मिल पा रही है।

एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) लगातार रेडियो उपकरण पर विमानों के पायलट से बात कर रहे हैं। उन्हें उड़ान भरने, उतरने के लिए निर्देश दे रहे हैं, उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। जो आसमान में विमान उड़ रहे हैं, उनकी भी निगरानी की जा रही है। कभी 50 विमानों के आवागमन में सिमट जाने वाला प्रयागराज एयरपोर्ट अब 250 विमानों के आवागमन का आंकड़ा पार कर चुका है।

18 फरवरी को एक ही दिन में 254 विमानों से, 23,196 यात्रियों का आवागमन हुआ। यह अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान है। इस समय स्थिति यह है कि एक ही समय में कई विमान महाकुंभ के ऊपर मंडरा रहे हैं, यात्रियों को आसमान से ही महाकुंभ की आभा दिखाई जा रही है। कई मिनट बाद जब उन्हें स्लॉट मिल रहा तो उनकी लैंडिंग कराई जा रही है।

दरअसल, इस समय शेड्यूल विमानों के साथ चार्टर विमानों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। गुरुवार को 120 चार्टर विमान आए-गए। जबकि 134 शेड्यूल विमानों का आवागमन हुआ। इससे एयरपोर्ट पर विमानों की लाइन लग गई। महाकुंभ शुरू होने के बाद यह 17 वां ऐसा मौका है। जब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने ही पुराने कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर बुधवार को समय सारिणी के अनुक्रम में इंडिगो की सर्वाधिक 22, एलाइंस एयर की सात, अकासा एयर की चार, स्पाइस जेट की 18 व एयर इंडिया की 16 उड़ानें शामिल रहीं। इतनी ही विमान यहां लैंड भी हुए। कुल 11,585 यात्री प्रयागराज आए, जबकि 11,611 यात्री यहां से रवाना हुए। एक ही दिन में यात्रियों के आने-जाने की भी यह सर्वाधिक संख्या है।

पहली बार चार्टर का भी शतक

प्रयागराज एयरपोर्ट पर महाकुंभ की शुरुआत के साथ चार्टर विमानों की संख्या इस बार अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। फलस्वरूप 18 फरवरी को पहली बार चार्टर के आवागमन का भी शतक लग गया। एक ही दिन में 60 चार्टर आए, इनसे 283 विशिष्ट यात्री। जबकि इतने ही चार्टर से 385 विशिष्ट यात्री रवाना हुए। कुल 120 चार्टर से 668 विशिष्ट यात्रियों का आवागमन हुआ। यह अपने आप में बड़ा कीर्तिमान है।

इतनी संख्या में न पहले कभी चार्टर आए-गए न विशिष्ट यात्री। इससे पहले 17 फरवरी को 86 चार्टर से कुल 435 यात्रियों का आवागमन हुआ था।

About the Author

Leave a Reply