रांची का सौरभ सिन्हा महाकुंभ स्नान करने पैदल चल पड़े

नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/ सोनभद्र। प्रयागराज महाकुंभ में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर लिए हैं इसके बावजूद भी महाकुंभ में जाने वाला का संख्या कम होने का नाम नहीं ले रहा है झारखंड के रांची के रहने वाले सौरव सिंन्हा 25 वर्ष के हैं उन्होंने पैदल ही महाकुंभ में जाने का संकल्प लिया है सौरव 15 फरवरी को रांची से पैदल प्रयागराज जाने के लिए चले हैं आज 21 फरवरी को सुबह 8:00 बजे करीब उत्तर प्रदेश झारखंड बॉर्डर के विंढमगंज बॉर्डर पर पहुंचे उन्होंने लोगों से बताया कि उन्हें पैदल यात्रा करने बहुत आनंद मिल रहा है रास्ते में हर तरह का सहायता भी लोग कर रहे हैं ।कोई पानी दे रहा है ,कोई चाय पिला रहा है तो कोई नाश्ता और खान का प्रबंध कर दे रहा है ।उनकी योजना है कि 26
फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में वह शाही स्नान का हिस्सा बने। इसलिए बाकी बचे 265 किलोमीटर वह तीन या चार दिन में पूरा कर लेंगे।

Leave a Comment