परीक्षा का दबाब हटाने के लिए शिक्षकों की पहल,
विद्यार्थियों पर फूल बरसाए, मिठाई खिलाई…; कुछ इस तरह शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का किया स्वागत।
नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
महुली/ सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। सोनभद्र के आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। परीक्षा कक्ष से बाहर तिलक लगाए गए। बतासे खिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली के परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल में 293 छात्र- छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत हैं। पहले दिन हिंदी की परीक्षा चल रही है। 11.45 मिनट पर हाईस्कूल की परीक्षा छूटेगी। वहीं दो बजे से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। इंटर में इस केंद्र पर 281 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत है।
बच्चों के स्वागत के लिए बनाई गई रंगोली
हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही छात्र- छात्राएं पहुंच गए थे। आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली में कई कालेजों के छात्रों का सेंटर बना है। कालेज में बच्चों के स्वागत के लिए रंगोली बनाए गए हैं। परीक्षा देने आए बहुत से छात्र छात्राएं स्लीपर पहनकर पहुंचे थे। ताकि परीक्षा के दौरान बार – बार उन्हें चेकिंग में अपने जूते न निकालने पड़े।
बतासे खिलाकर बच्चों के तनाव को कम करने का प्रयास।
आदर्श इंटरमीडिएट कालेज महुली दुद्धी सोनभद्र के प्रबंधक महबूब आलम विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम एवं केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार कन्नौजिया ,वाह्य केंद्र व्यवस्थापक डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव,स्टैटिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार मौर्य ने छात्रों का स्वागत करते नजर आए। उन्होंने बच्चों को बतासे खिलाकर उनके परीक्षा से पहले के तनाव को दूर करने का प्रयास किया। वहीं, सोमवार को सुबह परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों का स्वागत फूलों से किया गया। गेट पर जैसे ही वह प्रवेश किए उनके ऊपर शिक्षकों ने फूल बरसाए। माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने ऊपर फूल बरसते देखकर बच्चे मुस्कुराते हुए परीक्षा कक्ष में पहुंचे। आज पहले दिन की परीक्षा को लेकर विद्यालय के आंतरिक सचल दस्ते को सक्रिय किया गया है। और गेट पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तलाशी लेकर उन छात्र छात्राओं को परीक्षा में उत्साह के साथ बैठने को कहा ,सभी परीक्षा कक्षों में सीसी कैमरे सहित वायस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। जिसे क्षेत्रीय कार्यालय सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्राेल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।
परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट,सहित परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा में विंढमगंज थाने से पुलिस प्रशासन तैनात रहे।






