नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में राम जानकी मंदिर अखाड़ा विंढमगंज के महंत श्री श्री 108 श्री महंत मनमोहन दास पापड़िया एवम श्री श्री 108 श्री वेद मोहन दास ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में श्री विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन यज्ञ समिति के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव के अध्यक्षता में शनिवार 1 मार्च 2025 को भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाला गया।

रथ पर बैठे विराजमान पूज्य संत वैष्णो दास जी महाराज तथा अन्य साधु संत इस शोभायात्रा में शोभा को बढ़ा रहे थे यात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भक्तिमय वातावरण में जय श्री राम… जय श्री राम.. हर हर महादेव.. जय माता दी.. के नारो से पूरा वातावरण मनमोहन भक्तिमय हो गया।

क्षेत्र की माताएं बहने एवं भक्तजन जयकारा लगाते हुए हाथों में कलश लिए अपने सुखड़ा बांध जलाशय में पहुंचकर यज्ञ आचार्य के द्वारा मंत्रोचारण किया गया इसके साथ ही कलश में जल भर कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण में बने हुए यज्ञशाला में अपने कलश को स्थापित किया तथा मंदिर में दर्शन पूजन कर
मंदिर में वितरण हो रहे प्रसाद को ग्रहण किया इसके बाद घर वापसी हो गए।

यज्ञ समिति के लोगों के द्वारा बताया गया कि 1 मार्च से प्रतिदिन निर्धारित जो कार्यक्रम है सतत 9 दिनों तक चलता रहेगा जैसे प्रति दिन नवाह परायण का पाठ आए हुए प्रवचन कर्ताओं के द्वारा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रवचन तथा संध्या रात्रि 7 बजे 11 बजे तक कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा प्रतिदिन प्रसाद वितरण तथा आए हुए आगंतुकों का सुबह-शाम भंडारे़ का भी आयोजन रखा गया है।इस मौके पर यदुनाथ यादव पूर्व प्रधान अध्यक्ष यज्ञ समिति,संतोष यादव, देवकुमार गुप्ता, कृपाशंकर कुशवाहा, मुन्ना यादव, भोला यादव,उपेंद्र गुप्ता नंदकिशोर सोनी, मुंशी चंद्रवंशी, आनदेव यादव, किशोर यादव, बाबूलाल यादव, श्री राम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता सहित कमेटी के अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।







