श्याम परिवार ने बाबा के दरबार में खूब अवीर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को होली के बधाइयां दि
नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के विंढमगंज पोस्ट ऑफिस के समीप श्याम परिवार के लट्टू अग्रहरि के नेतृत्व में श्याम भक्त सुभम अग्रहरि के निजी आवास के प्रांगण में उनके सुपुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे 3:00 से दुद्धि मंडली में सुंदरकांड कांड का पाठ तथा संध्या 7:00 बजे से भव्य श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ में होली मिलन समारोह इस मौके पर सभी श्याम भक्तों ने इस आयोजन में फागोउत्सव में श्याम भक्तों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को कबीर लगाकर होली की बधाई दी जिसमें रेणुकूट से चलकर आए प्रसिद्ध गायक कृष्ण शर्मा तथा संजीव सांवरिया,
संजना सांवरिया ने लोगों को मीठे मीठे भजनों से श्याम भक्तों को खूब झुमाया वही कृष्ण शर्मा ने वाह कन्हैया वाह …. तथा भर दे रे श्याम झोली भर दे.. तथा एक से बढ़कर एक गानो पर लोगों को खूब झुमाया तथा विंढमगंज के श्याम परिवार के सभी शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही कस्बे अन्य भक्त लोग उपस्थित रहे और इस मौके पर श्याम रसोई का भी आयोजन हुआ जिसमे सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद को ग्रहण किया। इस अवसर सुनील कुमार,शिव अग्रवाल, लट्टू अग्रहरि, राकेश अग्रहरी,बुल्लू अग्रहरि, रूपेश केशरी,आंनद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, अमित केशरी,नंदु विश्वकर्मा, नंदलाल केसरी,राजू जायसवाल,अविनाश अग्रवाल,संजय गुप्ता,मोनू केसरी, सुभम जयसवाल, अरविन्द कुमार, नंदकिशोर गुप्ता,संजय अग्रवाल,उदय जायसवाल, संतोष जायसवाल, शालू जायसवाल नितू केशरी, नेहा जायसवाल, मनिषा गुप्ता, पुजा देवी, ज्योति केशरी, राहुल जैसवाल, आकाश जैसवाल, विकास जैसवाल, समर, विवेक, आनंद, सोनू केसरी, अनिल अग्रवाल,अमित केसरी सहित अन्य श्याम भक्त लोग उपस्थित रहे।





