तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। तहसील मुख्यालय पर वृहस्पतिवार को बहुजन उत्थान समिति द्वारा राष्ट्रपति महोदय नामित ज्ञापन न्यायिक एसडीएम दुद्धी अश्विनी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देते हुए समिति के अध्यक्ष उदयलाल मौर्य ने कहा कि बौद्ध धर्म को मानने वालों का बोध गया में महाबोधि महाविहार मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। जिसके संचालन के लिए।बी टी एम सी एक्ट 1949 बना है। इस एक्ट के अनुसार बौद्ध मंदिर के प्रबंधन में 9 सदस्य होंगे। जिसमें बौद्ध धर्म के चार सदस्य तथा चार सदस्य हिंदू ब्राह्मण तथा गया जिला के जिलाधिकारी पदेन अध्यक्ष रहेंगे। इस प्रकार बौद्ध मंदिर के संचालन में दूसरे धर्म/विधर्मी लोगों का एक अनावश्यक हस्तक्षेप है। तथा यह बौद्ध धर्म अनुयायियों के धार्मिक स्वतंत्रता में दूसरे धर्म का खुला हस्तक्षेप है। यह संविधान प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता का खुला उल्लंघन है। हम इस एक्ट का विरोध करते हैं। तथा इस एक्ट को समाप्त किए जाने और बौद्ध मंदिर पूर्ण रूप से बौद्ध धर्म अनुयायियों को सौंपे जाने की मांग करते हैं। इस अवसर पर प्रभु सिंह, सत्यनारायण यादव, बुद्धिनारायण यादव, अभिनाथ यादव, आशीष गुप्ता मौजूद रहे।






