तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र
बघाडू वन क्षेत्र के महुअरिया गांव के पुनर्वास में जंगल किनारे एक घायल नील गाय की मौत हो गई। वन विभाग ने पशु चिकित्सक से उपचार कराई। रेंजर सरिता गौतम ने बताई की बीते 21 मार्च को सूचना मिली कि एक नील गाय को आगे के दाहिने पैर में चोट लगी है। वह विभाग के समस्त कर्मचारी के साथ मौके पर पहुँच कर देखा। पशु हॉस्पिटल से चिकित्सक को बुलाकर उपचार भी कराया। लगातार दो दिन पशु विभाग के द्वारा निगरानी की गई। लेकिन 23 मार्च की रात में नील गाय की मौत हो गई। मृत हालात की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा पीएम कराई गई। चिकित्सकों के मुताबिक नील गाय को शरीर के भीतर अंदरूनी चोट होने की वजह से जख्म हो गया था। यह चोट कहीं पहाड़ी से गिरने के बाद ही हो सकता है। जिसमें पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। शव के पीएम के बाद विधिक कार्यवाही की गई।





