तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। तहसील मुख्यालय के सटे गांव डूमरडीहा के पंचायत भवन में मंडलायुक्त मिर्जापुर द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं समेत सभी तबकों के लिए योजनाएं है। उन्होंने सर्वप्रथम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बोरी में प्लास्टिक डालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। जन चौपाल में प्राथमिक विद्यालय में 18 बच्चे परीक्षा नहीं दिए। उक्त मामले को बीइओ को जांच करने का निर्देश दिए। और गांव में जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान की बात कही। मनरेगा के तहत मजदूरी नही मिलने पर गांव के ग्रामीण रामनारायण ने इसकी शिकायत की। जिस पर जांच के निर्देश दिए। मौके पर अधिकारी ने सभी कार्यों का जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश किया। मनरेगा में बजट के अभाव के कार्य की वजह से कुछ कार्य बाधित हुए। शौचालय में केयरटेकर को हैंड वॉश बाल्टी सहित अन्य सुविधा देने का निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर सहीजन का पेड़ सूखने की बाद दूसरे पेड़ लगाने को निर्देश। जिलाधिकारी ने सीडीपीओ पोषण वार्ड का कंप्लीट नहीं होने पर वेतन रोक दिया। संचारी रोग संबंधित आशा एवं एएनएम को सीएमओ से विभिन्न जानकारी प्राप्त किया। गांव के शिवदास को पेंशन नहीं मिला। जांच के निर्देश दिये गए। आयुष्मान कार्ड से 280 लोगों का बना हुआ है। जून महीने से हर घर नल जल योजना द्वारा पानी का आपूर्ति किया जाएगा।

कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना कितना धरातल पर काम हो रहा है। इसका मूल्याकंन गाँव मे जन चौपाल लगाकर किया जा रहा है। शौचालय, आवास, पेंशन, सड़क, विजली, पानी, फार्मर रजिस्ट्री, आशा, एएनएम, स्वास्थ, शिक्षा सहित अन्य योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुँचना लक्ष्य है। पीडब्ल्यूडी व जिला पंचायत के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कार्यवाही की जाएगी। जनचौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान फूलपत्ती देवी ने किया। जनचौपाल में जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीपीआरओ नमिता शरण, सीएमओ डॉ अश्वनी सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीडीओ हेमंत सिंह, बीडीओ राम विशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, सिकरेट्री सुषमा तिवारी, संतोष सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।






