मां काली मंदिर पर महा आरती में सैकड़ो की संख्या में शामिल होते हैं श्रद्धालु

नंदकिशोर गुप्ता /तेज एक्सप्रेस न्यूज़

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को सुबह तृतीय दिन मां काली की मंदिर में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान के साथ पुजारी मनोज तिवारी तथा सहयोगी राजेश तिवारी और राजीव रंजन तिवारी नंदू तिवारी के द्वारा सुबह में माता रानी की पूजा अर्चना होती है जिसमें गांव के लोग भी सुबह की आरती में शामिल होते हैं और माता रानी के चरण वंदन करते हैं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

संध्या में सैकड़ो की संख्या में भक्त श्रद्धालुगण माता रानी की महा आरती में शामिल होते हैं और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं राजीव रंजन तिवारी उर्फ बबलू तिवारी ने बताया कि यह मां काली जी सिद्ध पीठ है इनका इतिहास रहा है सैकड़ो साल पुराने जमाने से मां काली के पूजा होती रही है जो भी लोग सच्चे मन से माता रानी कि आराधना पूजा करते हैं उनकी माता रानी सभी लोगों की मनोकामना पूर्ण करती हैं यहां पर तीन राज्यों से लोग इस मंदिर पर अपने मन्नत मांगने आते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद अपने चढ़ावा चढ़ाते हैं तथा महिलाओं के द्वारा प्रतिदिन संध्या को भजन कीर्तन होता रहता है

इसके बाद महा आरती जब प्रारंभ होता है तो पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है क्षेत्र के बहुत सारे श्रद्धालु लोग एकत्र होते हैं इस महा आरती में शामिल होते है और माता रानी से धन-धान्य एवम मनोकामना की पूर्ति हेतु माता रानी से आशीर्वाद लेते हैं और प्रसाद को श्रद्धा पूर्व ग्रहण करते हैं इन कार्यों को अंजाम देने के लिए मां काली पूजा मां काली मंदिर पूजा समिति के युवा कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण प्रतिदिन प्रसाद वितरण तथा व्यवस्था में लगे रहते है।

Leave a Comment