तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार।श्री मां चतुर्भुजी शक्तिपीठ धाम से राम भक्तों ने सायं चार बजे से संध्या 8 बजे तक विशाल बाइक शोभा यात्रा निकाली।जिसका मंदिर विकास समिति के नेतृत्व में यह शोभा यात्रा आयोजित की गई।यह शोभायात्रा में राम भक्तों ने सैकड़ों मोटरसाइकल पर सवार शामिल हुए।इस शोभा यात्रा में रामजी की निकली सवारी,रामजी की लीला है न्यारी, एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में हैं जगत के पालनहारी, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी..। समेत कई भक्ति गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया । मोटरसाइकिल जुलूस मां चतुर्भुजी मंदिर शक्तिपीठ से शुरू होकर केतार मुख्य बाजार से चलकर कर्पूरी चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय के रास्ते नावाडीह हनुमान मंदिर पर रुककर जलपान कर हल्का विश्राम किया उसके बाद बेलाबार मस्जिद होते हुए कांडी मुख्य पथ होते हुए कर्पूरी चौक पर समापन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान बेलाबार में मुस्लिम समाज ने हर वर्ष की भांति आपसी भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए जलपान का व्यवस्था किया।
इस भव्य शोभा यात्रा में रामभक्तों ने गाजे बाजे के साथ पारंपरिक हथियार से लैस होकर जय श्री राम के जमकर नारे लगाए। बाइक जुलूस मे हजारो की संख्या में राम भक्त शामिल थे। जुलूस काफी लंबी थी रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी का प्रतीक झांकी जो काफी आकर्षक और भव्य लग रहा था।
शोभा यात्रा को शान्ति पूर्ण संपन्न कराने हेतु मौजूद इंस्पेक्टर गुलाब सिंह थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी सब इंस्पेक्टर आदित्य ठाकुर सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार साह एएसएआई वेंकटेश शर्मा दल बल के साथ उपस्थित थे। वहीं समाज सेवी पंकज कुमार सिंह,संरक्षक राम विचार साहू,प्रमोद शुक्ला,ज्वाला प्रसाद,मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी,सचिव हेमंत पाठक,कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद,मीडिया प्रभारी सह मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,त्रिपुरारी सिंह,कन्हाई प्रसाद,बीरबल मेहता,मूंगा साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






