भारतीय जनता पार्टी गाँव गाँव जाकर सदस्यता अभियान का हुंकार भरी

IMG-20250410-WA0003

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय हाल में भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियों को गांव गांव के आख़िरी व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया। सम्मेलन के संयोजक शारदा खरवार रहे।
मुख्य अतिथि सांसद रामशकल व वक्ता ओमकार नाथ केशरी, अजित चौबे, एसई एसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, श्रवण सिंह गोंड ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हुई है। सभी कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समाज के हर व्यक्ति के दुख सुख मे साथ खड़ा होकर पार्टी को मजबूत बनाएं। बैठक में विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, वीरेन्द्र चौधरी, देवेंद्र गुप्ता, लालकेश कुशवाहा, मोहर लाल खरवार ने हर घर तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाये और भाजपा को मजबूत बनाएं रखें। इस अवसर पर राजन चौधरी, चेयरमैन कमलेश मोहन, रामेश्वर राय, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, विकास मद्धेशिया, दिवान सिंह गोंड, प्रमोद दुबे, राजन अग्रहरि, मोनू, अंशुमान राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply