नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/ सोनभद्र। 12 अप्रैल को विंढमगंज झारखंड बोर्डर से सटे हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती मनाई जाएगी।जिसे लेकर गुरुवार को महंत पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में हनुमान जयंती मनाए जाने को लेकर निर्णय लिया गया।जिसमें सबों ने जयंती के सफल आयोजन पर सहमति जताई।मंदिर परिसर में झालर बत्ती हनुमान चालीसा का पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पुजारी आनंद द्विवेदी के द्वारा विधि विधान से पूजा की जाएगी। जयंती के सफल आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।बैठक में नंदलाल केशरी, पप्पू गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, अक्षैवरनाथ केशरी, लवकुश चंद्रवंशी,ओम रावत,हर्षित प्रकाश,अमरेश केशरी, नंदकिशोर गुप्ता, पंकज गुप्ता,राजेश गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता, कार्तिक चंद्रवंशी, उज्जवल केशरी,ओपी यादव, प्रेमचंद कुशवाहा,गगन द्विवेदी,उदय गुप्ता, अरविन्द कुमार,लवकुश चंद्रवंशी,संजय गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि, जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।







