नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – गाजीपुर

संवाददता प्रदीप दुबे

गाजीपुर। 20 जुलाई को प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों का शपथ ग्रहण समारोह कोविड गाइडलाइन के अनुरूप आयोजित होना तय किया जा चुका है। इसी क्रम में गाजीपुर के कासिमाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता और अन्य सदस्य गणों का शपथ ग्रहण सुनिश्चित किया गया है। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में एमएलसी विशाल सिंह चंचल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप मे गाज़ीपुर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल उपस्थित रहेंगी। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Leave a Comment