तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। जमीन रजिस्ट्री कराने गए भूमि विक्रेता को मिली धमकी, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। शम्भू सिंह खरवार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि सीमा सिंह पत्नी शिव प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह दोनों लोग साथ में थे। उनके साथ श्रवण सिंह पासवान और राघवेंद्र यादव एवं भूमि विक्रेता अपने वहां से अलग था। शम्भू सिंह खरवार जैसे ही दुद्धी तहसील में लगभग 11:30 बजे पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद राजा भैया पुत्र स्व घमंडी सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 दुद्धी ने हाथ के इशारे से बड़े ही अकड़ के साथ बुलाया और बोला तुम लोग रजिस्ट्री कराने हो आए हो तुम्हें मुझे रजिस्ट्री में गुंडा टैक्स कमीशन देना पड़ेगा। नही तो जमीन रजिस्ट्री में आपत्ति लगा दूंगा। और न देने पर हाथ पैर तोड़कर जान ले लूंगा। इस तरह का धमकी देने की बात कही गई। जिस पर राजा अपने मोबाइल से चार व पांच लड़कों को तत्काल बुला लिए और प्रार्थी के साथ धक्का मुक्की करते कहने लगा कि तुम नीच।जाति के जंगली चमार खरवार थाने में शिकायत करोगे तो हम लोग यही गोली मार कर जान ले लेंगे। मुझे धक्का मुखी करते हुए गाली-गलौज करने लगा। शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग आए और बीच बचाव किया। तब जाकर जान बची। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।






