कश्मीर के पहलगाम मे पर्यटकों के हत्या के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने किया प्रदर्शन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। सोनभद्र
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी जामा मस्जिद द्वारा शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति नामित ज्ञापन कोतवाल दुद्धी मनोज कुमार सिंह को सौंपा। नगर में विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाली जिसमें सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का नारेबाजी कर मख्तब जब्बरिया से जुलूस निकाल कर म्योरपुर मोड़, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मंदिर मेन चौक, अमवार तिराहा होकर पुनः तहसील मोड़ पर आतंकवाद का पुतला को दहन किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाली। सदर रहीम बख्स ख़ाँ ने बताया कि इस हमले में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। मारे गए लोगों में कई राज्यों के पर्यटक और दो विदेशी नागरिक शामिल थे। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं, प्रधानमंत्री से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। रमीज आलम प्रदेश उपाध्यक्ष पसमांदा, सेराज ख़ाँ, इब्राहिम ख़ाँ ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह हमला मानवता और शांति पर हमला है। मुस्लिम समाज आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर फतेह मुहम्मद ख़ाँ, सचिव रजा मुस्लिम कमेटी के आशिफ ख़ाँ,सरफराज शाह गप्पू ख़ाँ, राफे ख़ाँ, जवी ख़ाँ उर्फ बाबू डान, सनाउल्लाह खाँ, टिंकू, सेराज, पडडू ख़ाँ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]