विद्यालय समय से पहुँच कर अपनी उपस्थिति रखें – बीईओ

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कंपोजिट विद्यालय दिघुल में सोमवार को नए प्रवेशी बच्चों को तिलक व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। बीइओ दुद्धी प्रेम शंकर राम ने कहा कि प्रतिदिन विद्यालय समय से पहुँच कर अपनी उपस्थिति रखें। वहीँ कक्षा 8 के उत्तीर्ण छात्रों को अंक पत्र व टीसी देकर सत प्रतिशत नामांकन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भौतिक परिवेश और विद्यालय में दी जाने वाली सुविधा को बच्चों को अवगत कराया। गणित विषय के शिक्षक सुभाष गुप्ता ने बच्चों को प्रोजेक्टर व लैब आदि से कक्षा शिक्षण के विषय में बताया। ब्लॉक स्काउटर विज्ञान शिक्षक रामरक्षा द्वारा एक छात्र असलम हुसैन कक्षा 8 के व कक्षा 9 की एक सेट एनसीईआरटी पुस्तक के साथ एक सेट ड्रेस 1 वर्ष का देकर स्वयं ने राजकीय हाई स्कूल में नामांकन अपनी जिम्मेदारी से कराई। और बताया कि आवश्यकता होगी तो और भी हम मदद करेंगे। जिसे आप आगे की और पढ़ाई कर सके। रामरक्षा पूर्व में भी निर्धन छात्रों को स्वयं फीस जमा कर पढ़ाते हैं। और उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय परिवार के सहयोग से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे अटल आवासीय आश्रम पद्धति विद्यालय राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होते रहे हैं। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल, सत्यनारायण कन्नौजिया आनंद कुमार उदय राज गौतम रविंद्र प्रसाद अरविंद कुमार रंजीत कुमार दुर्गा संगीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment