विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम दुद्धी से मिला संयुक्त बार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। सिविल व दुद्धी बार एसोसिएशन संयुक्त रूप से एसडीएम कार्यालय पहुँच कर विभिन्न मांगों पर बैठक किया। बैठक के दौरान दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, जितेंद्र श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, रामपाल जौहरी, अरुणोदय जौहरी, महेंद्र जायसवाल ने तहसील न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त भ्रस्टाचार सहित अन्य मुद्दों को लेकर बैठक किया। अधिवक्ताओं ने लेखपाल द्वारा किये जा रहे मनमानी को लेकर शिकायत किया। तहसील में अतिरिक्त रुपये को लेकर खतौनी निकाल रहे लेखपालों पर उचित कार्यवाही को लेकर शिकायत किया। अधिवक्ताओं ने तहसील न्यायालय व रजिस्ट्री उपनिबन्धन कार्यालय का अनिश्चित काल विरोध व हड़ताल नियमित रखने की बात कहीं। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, बैजनाथ, आशीष गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment