तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में एक 10 वर्षीय मासूम की अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला बीते शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे रजनी 10 वर्ष पुत्री निर्मल कुमार अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और बेहोश हो गई होश आते ही रजनी ने उल्टी भी किया। परिजनों ने मासूम बच्ची को लेकर एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। परिजनों ने देर न करते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कर उपचार कराया। जहाँ देर रात करीब साढ़े दस बजे मासूम रजनी की तबियत गंभीर होने लगी। देखते ही देखते परिजनों के सामने अचानक इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों को कुछ समझ नही आ रहा था कि अब क्या करे। मासूम मृतक रजनी का शव अपने निवास स्थान लेकर चले आये। शनिवार को मृतक रजनी के पिता निर्मल कुमार चेरो ने तहरीर देकर अपनी बच्ची के शव को पीएम कराया। इस बच्ची के मौत से ग्रामीणों में सनसनी हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला की जानकारी होते ही पीएम कराई गई। यह बदलते मौषम में हिट बेब का मामला दिखाई दे रहा है।






