तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। आदिवासी वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून दिन मंगलवार को मलदेवा गांव के महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर बलिदान दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीएसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार होंगे। विशिष्ट अतिथि संजय कुमार गोंड धुर्वे व प्रतिभा सिंह उरैती होंगे। उक्त जानकारी आदिवासी महासंघ के जिला अध्यक्ष फौजदार सिंह परस्ते ने दिया।






