वृक्षारोपण मानव के लिए जरूरी=शारदा खरवार
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी (सोनभद्र). भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्पार्चन और एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण करना जिसके निमित्त दुद्धी के मा गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा मन की बात को सुना गया और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य मे उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके विषय में बताया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई बभनी मंडल प्रभारी शारदा सिंह खरवार ने कही । उन्होंने कहा कि किस तरह से राष्ट्रवादी विचारधारा से ओतप्रोत मुखर्जी जी ने जम्मू कश्मीर को लेकर अपना संघर्ष जारी रखा और एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान का विरोध किया और इसके लिए वे बलिदान हो गए और उनके विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल में मुखर्जी जी के सपने को धारा 370 समाप्त कर पूरा किया।अब देश में एक प्रधान ,एक विधान और एक निशान लागू हो चुका हैं। कार्यक्रम संबोधन के बाद विद्यालय परिसर में एक पेड़ मा के नाम से एक दर्जन पौधे लगाकर वृक्षारोपण का सन्देश दिया गया कि प्रकृति को स्वस्थ और स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं।सभी लोगो को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसको बचाना भी चाहिए ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक सुरेन्द्र अग्रहरि, मण्डल कोषाध्यक्ष रिंकी जायसवाल , मुन्ना भारती, कमला देवी, सीता देवी, राजाराम, सूरज सिंह, अनन्या , फूलबस देवी, प्रभा देवी, रामलखन यादव, सहित कई लोग उपस्थित रहे।।





