तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने चावल से भरे बोरियों के बीच 40 बोरी में 10 कुंतल गांजा ट्रक सहित बरामद किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रजखड़ गांव स्थित कोतवाली थाना के सामने वाहन चेक कर रही पुलिस ने संदिग्ध हालात में खड़े ट्रक को चेकिंग किया। ट्रक खड़े हालात अवस्था मे पुलिस ने होटल संचालक से पूछा तो जानकारी हुई कि ट्रक घंटों से यहीं खड़ा है। यह ट्रक वाहन झारखंड से हाथीनाला की ओर जा रही डीसीएम ट्रक रजखड़ कोतवाली के समीप एक होटल के पास खड़ी है। डीसीएम ट्रक को पुलिस ने संदिग्ध हालात को देखते हुए जांच करने लगी। पुलिस ने ट्रक के भीतर चेक किया। तो चावल से भरे बोरियों के बीच मे गांजे की सुगंध आने लगी। ट्रक EICHER ट्रक संख्या JH16 J6356 में कुल 40 बोरियों में 10 कुन्तल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये) है। जबकि कुल 276 बोरियों में 81 कुन्तल 90 किलो चावल निकला। बरामदगी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी, उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद, उ0नि0 रामसजीवन, उ0नि0 राजेश पाण्डेय, हे0का0 अशोक सिंह यादव, हे0का0 अजय कुमार यादव, हे0का0 अमरजीत कुमार, हे0का0 सीताराम यादव, हे0का0 राजेश सिंह मौजूद रहे।






