मारपीट का वीडियो वायरल, केस दर्ज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। स्थानीय कस्बा में संविदा विद्युत कर्मी के साथ नगर के कुछ लोगों ने मारपीट कर वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। बताया जाता है कि रविवार को संविदा विद्युत कर्मचारी विंध्याचल किसी काम के लिए गया हुआ था। उसी बीच नगर के आकाश, गोलू, बादल, राजेश से कहा सुनी कर मारपीट कर लिए। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गए।

Leave a Comment