भाजपा दुद्धि द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ माँ के नाम “नन्दन वन मे लगाया गया

IMG_20250709_112349

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

दुद्धि / सोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मशती कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ माँ के नाम ” के कार्यक्रम तहत पुरे देश मे वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश व केंद्रीय पदाधिकारी व सांसद विधायक मंत्री नगर पंचायत अध्यक्ष ग्राम प्रधान शासन प्रशासन व प्रदेश सरकार के सभी विभागों द्वारा अपने क्षेत्र मे वृहद वृक्षरोपण किया जा रहा है.

आज इस कार्यक्रम के तहत दुद्धि नगर पंचायत के नंदन वन मे एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वही मुख्य अतिथि ने कहा की जो पौधे हम लगा रहे है उसका संरक्षण बहुत जरूरी है क्योंकि ये पौधे ज़ब बड़े होकर पेड़ बनेंगे तो आने वाली पिढ़िया हमें याद करेंगी और वातावरण शुद्ध होगा प्रकृति का संतुलन बनेगा जलवायु तापमान सही रहेगा और गर्मी का प्रकोप कम रहेगा क्योंकि पेड़ तो हम लगा देते है लेकिन संरक्षण न होने से बहुत सारे पौधे नष्ट हो जाते है इसलिए जहाँ पौधे लगाए जाये वहा के जनसहयोग से भी पौधों को बचाया जा सकता है.

वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने नंदन वन कों देख कर प्रसन्नता जाहिर किया व नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्य की मुक्ति कंठ से प्रशंसा करते हुए प्रत्येक नगर पंचायत को इस प्रकार के सराहनीय कार्य करने का सुझाव दिया।

वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा की पौधों के संरक्षण हेतु ट्री गार्ड बनाकर लगाया जा रहा है और नगर क्षेत्र मे हजारों पौधे लगाए गए है जो आज पेड़ बनकर तैयार हो रहे है प्राकृतिक संरक्षण हेतु नगर पंचायत पूरी तरह कटिंबद्ध है और आगे भी नगर के विकास हेतु कार्य करती रहेगी.नगर पंचायत चेयरमैन दुद्धी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लगभग 2 से 3 हजार पौधे इस नंदन वन में रोपित किया गया हैं और समर्पित और अथक प्रयास से 80% पौधे सिंचाई व साफ सफाई के द्वारा सुरक्षित और समृद्ध हो गए हैं।

एक पेड़ मां के नाम चेयरमैन दुद्धी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मंडल संयोजक व प्रधान संघ अध्यक्ष ने पौधा रोपण किया व विकासखंड दुद्धि अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत शासन व भाजपा संगठन के निर्देश पर नगर पंचायत के ऐतिहासिक नंदन वन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन व एक पेड़ मां के नाम भाजपा मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता आदि के कर कमलों द्वारा नारियल का पौधा व छायादार एवं फलदार पौधारोपण एक पेड़ मां के नाम की स्मृति में लगाया गया।

वही कार्यक्रम में वार्ड सभासद प्रेम नारायण सिंह, धीरज कुमार जायसवाल, समीर कुमार अग्रहरी उमेश कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहें तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण हेतू एक पेड़ मां के नाम के मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी संग ग्राम रजखड़ प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा संग ग्राम रजखड़ में छायादार एवं फलदार पौधा रोपण किया गया। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा भी पौधरोपण किया गया और ऐ ई प्रवीण त्यागी जी ने बताया की इन पौधों के संरक्षण हेतु उपाय भी किये जायेंगे जिससे इनकी सुरक्षा हो सके साथ मे एस डी ओ राम किशुन सारस्वत, मुमताज़ इत्यादि मौजूद रहे.

About the Author

Leave a Reply