वृक्षारोपण हमारा प्रथम कर्तव्य, पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबको मिलकर निभानी होंगी – आशुतोष त्रिपाठी

image_editor_output_image717467062-1752092110712

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
रेणुकूट -सोनभद्र

प्रदेश स्तरीय वृक्षारोपण अभियान के क्रम में ई एस आई अस्पताल परिसर मे अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ” एक पेड़ मां के नाम – 2.0″ का शुभारंभ किया गया।इस बाबत डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। वृक्षों का कटान नहीं होना चाहिए।वृक्ष रहेंगे तभी जीवन रहेगा। यदि सभी व्यक्ति एक – एक पौधा लगायेंगे और उसे बचायेंगे तभी कुछ हद तक पर्यावरण प्रदूषण से निजात मिलेगा।अस्पताल परिसर स्थित सभी पौधों के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था के लिए प्रयास किये जा रहे है इससे पौधों की सुरक्षा बनी रहेगी।

वही डॉ त्रिपाठी ने बताया की जिस तरह से कार्बन का उत्सर्जन हो रहा है तापमान बढ़ रहा है गर्मी बढ़ने से गलेशियर भी पिघल रहा है जल की कमी के संकट का सामना करना पड़ सकता है इसका एकमात्र उपाय पौधे लगाकर तापमान को नियंत्रण मे लिया जा सकता है.

इस अवसर पर अस्पताल परिसर के समस्त कर्मचारी व डॉ वृक्षारोपण कार्यक्रम मे उपस्थित रहे

About the Author

Leave a Reply