मख्खी मारने वाली दवाई टॉफी समझ कर खाये दो मासूम बहने हुई गंभीर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के सुगवामान गांव के सिद्धहवा में दो सगी मासूम बहने टॉफी समझ कर मख्खी मारने की दवा खाकर अचेत हो गए। अचेतावस्था में परिजनों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने गम्भीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि बच्चों की माँ घर के बाहर काम करने में ब्यस्त थी। दो बेटियां पूजा 3 वर्ष व सीमा 2 वर्ष पुत्री राम स्वार्थ दोनों मासूम बच्चे खेलते समय मख्खी मारने की कीटनाशक दवाइयां खाकर अचेत हो गई। परिजनों ने घर मे बच्चों की बिगड़ी तवियत देखकर हैरान हो गए। बच्चों की माँ ने घरेलू उपचार कर उल्टी कराने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रही। दोनों को लेकर दुद्धी में उपचार कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनों बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Comment