तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव स्थित कनहर नदी के किनारे अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क किनारे महिला को जोरदार टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायलवस्था में परिजनों ने जिरमन देवी 55 पत्नी लक्ष्मण प्रसाद निवासी जाबर को सीएचसी भर्ती कराया। वहीँ बाइक सवार शमशाद आलम 22 पुत्र रजममुद्दीन निवासी दिघुल को ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ दोनो का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।






