तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
सोनभद्र के बभनी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्जनपदीय एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया किया है साथ ही तस्कर के पास से एक XUV 500 कार से कुल 73 किलो 360 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है आपको बताते चले की पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध जनपद की पुलिस निरन्तर प्रहार कर रही है अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध कार नधिरा के जंगल में खड़ी है। जिस सूचना पर थाना प्रभारी बभनी टीम के साथ मौके पर जाकर संदिग्ध एक्सयूवी वाहन संख्या OD 15 L 0495 की चेकिंग की गयी तो उसमें दो बोरियों में कुल 73.360 किलोग्राम नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है जो बरामद हुआ।
मौके से एक आरोपी प्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी हरपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । इस मामले में दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनके नाम मो0 सरताज खान एवं मो0 आशीफ खान है । इसके अतिरिक्त, नाजायज गांजा आपूर्ति से जुड़े दो अन्य व्यक्तियों भक्त चरण राणा उर्फ राजू पुत्र अज्ञात, निवासी पंचपाड़ा, थाना टाउन थाना, झारसुगुड़ा उड़ीसा जो की गांजा बेचने वाला बताया जा रहा है तथा राजेश सोनकर पुत्र अज्ञात, निवासी कोखराज, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी जो की गांजा खरीदने वाला बताया जा रहा है जिस की तलाश की जा रही है । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-110 /2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वही पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि यह गांजा हम लोग (प्रकाश यादव, मो0 सरताज खान व मो0 आशीफ खान) राजेश सोनकर के कहने पर उसके द्वारा दिए गए पैसे लेकर धमॉ सम्भलपुर उड़ीसा गये थे जहां पर भगत चरण राणा उर्फ राजू राणा से माल खरीदें और उसके बाद अपनी गाड़ी में लोड करके कौशाम्बी में डिलीवरी देने जा रहे थे । यह लोग इस अपराध में काफी समय से लिप्त है । गांजा को बताये हुए स्थान पर पहुंचाने के लिए मुझे 30,000 रुपये प्रति चक्कर मिलता है।






