तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट।
केतार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में साइकल वितरण का आयोजन बीडीओ प्रशांत कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम ने किया। बतौर मुख्य अतिथि भवनाथपुर विस विधायक अनंत प्रताप देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, सचिव संजय वर्मा, प्रमुख चंद्रावती देवी ने सामूहिक रूप से छात्र छात्राओं के बीच साइकल वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में इतना ढिट और भ्रष्ट अधिकारी पदाधिकारी भरे पड़े की जब तक पैसा नहीं दिया जाय तब तक आज कल करके क्षेत्र की गरीब गुरबों जनता को दौड़ाया जाता है जिससे इस प्रखंड की जनता को सरकार की योजना से लचारी वस दूर होना पड़ता है। एवं जनता त्रस्त हो चुकी है। वहीं छोटन सिंह ने विधायक के समक्ष कहा कि प्रखंड सह अंचल कर्मी इतना भ्रष्टाचारी हैं कि पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं का एक भी नहीं सुनते तथा मनमानी करने से बाज नहीं आते। प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम एवं संजय वर्मा ने योजनाओं में हुए गड़बड़ी को विधायक को अवगत कराते हुए जांच की मांग किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित विधायक एवं केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने प्रखंड सह अंचल अधिकारी को फटकार लगाते लगाया व चेतावनी देते हुए कहा कि जिस प्रकार का कमिया सुनने में आया है हमारी सरकार की योजना से लोग वंचित रह जाते हैं उसे बहुत जल्द सुधार कर लें नहीं तो बाध्य हो कर उचित कार्रवाई करने में समय नहीं लगेगा। इस दौरान पीएम श्री विद्यालय सहित मध्य विद्यालय बलिगढ़, चेचरिया,ताली,सिंहपुर,बांसडीह, हूरका के 287 छात्र छात्राओं को साइकल वितरण किया गया। मौके पर। झामुमो पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।






