तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – देवघर
बस ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिरा; सभी मृतक गयाजी के रहने वाले~~~
“देवघर में बस और ट्रक के बीच टक्कर में 6 कांवरियों की मौत हो गई। कई कांवरिए घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास नवापुरा गांव में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, 40 कांवरियों से भरी बस देवघर से बासुकीनाथ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। मरने वालों में सभी बिहार के हैं। मृतक गयाजी के मासूमगंज के बताए जा रहे हैं।
“बस देवघर स्टैंड से बासुकीनाथ के लिए मंगलवार सुबह खुली थी। देवघर से 18 KM दूर हादसा हुआ है। टक्कर के बाद ड्राइवर सीट समेत सड़क पर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।






