तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र,कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झारो निवासी अपने एक रिश्तेदार चोपन निवासी विजय के साथ एक बाइक से तीनो रज़खड़ जा रहे थे अचानक एक अनियंत्रित बाइक सामने आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में तीन सड़क पर गिर गए और उन्हें चोट लग गई स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस को जानकारी दी तब एंबुलेंस से तीनों को लाया गया जहां इनका इलाज डॉक्टर विनोद कुमार के द्वारा किया जा रहा है। घायलों में विजय पुत्र जुगनू निवासी चोपन दूसरा चंदन पुत्र शंभू निवासी रजखड़ तीसरा मनोज पुत्र हीरालाल निवासी झारो घायल हुए जिसमें एक व्यक्ति मनोज पुत्र हीरालाल के चेहरे पर चोट लगी है, और चंदन के चेहरे में चोट लगी हुई है।





