अखिलेश का बड़ा आरोप-पूजा पाल को भाजपा वाले मार देंगे

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

जेल हम लोग जाएंगे, इसलिए जांच हो, आखिर किससे खतरा
~~
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- विधायक पूजा पाल को भाजपा वाले मार देंगे, जेल हम लोग जाएंगे, इसलिए जांच होनी चाहिए कि पूजा पाल को किससे खतरा है। यूपी सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि कोई सीएम से मिल रहा हो और उसे जान का खतरा हो। इस मामले में सपा ने गृहमंत्री को लेटर लिखा है। पूरी जांच की जानी चाहिए। पूजा पाल कितने साल तक सपा के साथ थीं, तब उन्हें कोई जान का खतरा नहीं था।
दरअसल, दो दिन पहले पूजा पाल ने X पर लेटर पोस्ट करके अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर मेरे पति की तरह मेरी हत्या हो तो इसका दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।
14 अगस्त को अखिलेश ने पूजा पाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया। पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी की तारीफ की थी। कहा था- उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिट्‌टी में मिलाया। पूजा की इस स्पीच के करीब 8 घंटे बाद ही अखिलेश ने उनको पार्टी से बाहर कर दिया था।

Leave a Comment