तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार यूरिया खाद की किल्लत और किसान की दर्द तब देखने को मिला जब संचालक के पास से वितरण होने लगा। दरअसल तीन खाद विक्रेताओं को मिला कर कुल 550 बोरी यूरिया खाद मिला। जैसे ही इसकी भनक किसानों तक पहुंचा एकाएक हजारों की संख्या में किसानों भीड़ उमड़ गया। गोदाम के पास जगह की कमी तथा हू हल्ला एवं बढ़ते भिंड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोहिया समता उच्च विद्यालय के मैदान में कतार बध कर किसानों को बारी बारी से यूरिया खाद वितरण कराया। वहीं चिलचिलाती धूप में किसानों ने अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
दुकान के संचालकों ने बताया की खाद का वितरण शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खाद की मांग अधिक है। इसके बावजूद वे किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध करा रहे हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके। वहीं एक किसान के घर से तीन से पांच सदस्य को पहुंचने पर अत्यधिक भिंड़ उमड़ा। मौके पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने भीड़ को काबू में करते हुए अपने सुझ बुझ से किसानों को खाद वितरण कराया।
क्षेत्र के किसानों ने विभाग की इस व्यवस्था की सराहना की है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद की उपलब्धता से उनकी खेती को लाभ मिलेगा।






