तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC जवान की तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से टकराने के बाद मौत हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा PRD जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और PAC जवान उसके नीचे दब गए। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बताया कि PAC जवान के सीने में गंभीर चोट लगने से फेफड़ा डैमेज हो गया था। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे में घायल PRD जवान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक PAC जवान की शादी मात्र चार महीने पहले ही हुई थी।






