तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर / सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गांव के बघाडु टोले में एक बछिया को काट कर गायब कर देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही रहवासियों के जुबान पर तरह- तरह की चर्चाएं व्याप्त है। वही आरोपी के पिता ने ही स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर इस घिनोने कृत्य के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार बघाडु निवासी बिहारीलाल पुत्र पतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरा पुत्र रामजियावन बैगा कुछ दिन पहले जंगल से एक बेसहारा बछिया को पकड़ कर घर ले आया था लेकिन अभी पांच छह दिनों से वो बछिया दिखायी नही दे रही है मेरा पुत्र एक निर्दयी किस्म का लड़का है मुझको पूर्ण विश्वास है कि उसने उक्त बछिया को काटकर मार दिया और उसे गायब कर दिया।बिहारीलाल ने मांग की है कि उसे इस घिनोने कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए उधर इस मामले में तहरीर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।मामले को संज्ञान में आते ही काशी प्रांत सहसंयोजक बजरंग दल संदीप गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम गांव में पहुंच गई और मामले की जांच कर ग्रामीणों से पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग की है।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है कानूनी कार्यवाही चल रही है आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।






