आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – झारखंड

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

केतार आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर बीडीओ प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी की उपस्थिति में दोनों समुदाय तथा पूजा समितियों के बीच प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिक एवं पूजा समिति सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करेंगे। व अपने-अपने क्षेत्र में बन रहे पूजा पंडालों का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि पंडाल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बने। उन्होंने कहा कि सभी पूजा समितियां विसर्जन की तिथि प्रशासन को अवश्य दें। थाना प्रभारी ने
कहा कि थाना क्षेत्र में पूजा समितियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि विसर्जन निश्चित रूट और समय पर ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में सड़क पर पंडाल न बनाया जाए ताकि आम जनों का आवागमन बाधित न हो, साथ ही कहा कि मूर्ति विसर्जन से पूर्व बिजली तारों की सुरक्षा जांच भी सुनिश्चित करें। मौके पर लालेश्वर राम, विक्रमा सिंह, कामेश्वर सिंह, बिन्दु राम, उदय प्रसाद, पंकज कुमार, संजय पाल, जसमुद्दीन अंसारी, हकीमुद्दीन अंसारी, छोटन सिंह, सुरेश प्रसाद, हेमंत पाठक अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment