दशहरा एवम दीपावली को देखते हुए बिजपुर पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर। पुलिस उचाधिकारियों के दिशानिर्देशों के पालन में शुक्रवार शाम को आगामी त्यौहार रामनवमी, दशहरा, दीपावली के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस व पीएसी संयुक्त रूप से बीजपुर परिक्षेत्र में फूट मार्च कर शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ त्यौहार मानने की अपील की। वही क्षेत्र में जगह जगह दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला का मंचन आदि स्थानों पर अगलग्गी की सुरक्षा, आने जानें का अलग-अलग रास्ता, उचित स्थानों पर वाहन खड़ा करें, कार्यक्रम के दौरान वालिंटियर मौजुद हो आदि मुक्कमल व्यवस्था सम्मितियो के लोगो को करने को कहा। क्षेत्र के जनमानस से अपील किया की अफवाहों पर ध्यान न दे कहीं मोबाईल या समाज में कोई अफवाह फैलाता है। तो तत्काल पुलिस को सूचना दे न की उनकी बाते में आकर कोई गलत कदम उठा ले। ऐसे फितरत बाजो पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। लेकिन त्यौहार में कोई सांप्रदायिक भावना से खिलवाड़ करने का कोशिश भी किया तो पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]