मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में  ठोस पहल है – सीएम योगी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम दुद्धी

-महिला थाना में मिशन शक्ति 5 कार्यक्रम में बालिकाओं ने किया प्रतिभाग


– शनिवार को महिला थाना दुद्धी मिशन शक्ति 5 शुभारंभ के दौरान बालिकाओं व महिलाओं ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुना


दुद्धी। शनिवार को महिला थाना दुद्धी में मिशन शक्ति 5 शुभारंभ के दौरान बालिकाओं व महिलाओं ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री का सम्बोधन सुना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मुख्यमंत्री ने जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ है। उस पूरी मिशन में कोई अनावश्यक फेल करने की कोशिश करता है। उसे कुशलतापूर्वक उनको बताना है। आत्मरक्षा, जीवन कौशल और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

सीओ दुद्धी राजेश कुमार रॉय ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन कमलेश मोहन, सीओ राजेश कुमार रॉय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी, इन्हरव्हिल क्लब अध्यक्ष राखी जायसवाल, सचिव मनोरमा जायसवाल, तारा जायसवाल, कुसुम देवी, विनीता मसीह, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर रॉय, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, समायरा खां सहित जीजीआईसी की छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment