बीजपुर थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को सफलता व आत्मरक्षा के लिए किया मार्गदर्शन

IMG-20250923-WA0028

– बालिका सशक्तिकरण के तहत विद्यार्थियो को किया जागरूक
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर। स्थानीय पुलिस द्वारा मंगलवार की अपराह्न कंपोजिट विद्यालय बीजपुर व आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन ऐकडमी में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह , म0 का0 उमावती व हे0 का0 बिपिन मौजूद छात्र-छात्राओं को सरकार द्धारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुऐ उनके जीवन में सफल होने के लिए अपने लक्ष्य को पहले तय करे की हमको किया करना है। उसके अनुसार हमे अपनी लक्ष्य के लिए हर स्थिती परिस्थितियों से जूझ कर भी हमे अपने दृढ़ संकल्प से भटकना नहीं है। तो जीवन में अवश्य सफलता मिलती है। वही छात्राओं व महिलाओ के लिए घरेलू हिंसा, छीटा कसी, पीक्षा या फोन कर बार-बार कोई परेशान कर रहा हो तो बेझिझक तत्काल आप 1090, 112, दुर्घटना के समय इमरजेंसी के समय 108 पर फोन कर सूचना दे सकते है। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अगर आप के घर के आसपास कोई पीड़ित या किसी को मदद की जरूरत है। तो बेहिचक आप महिला हेल्प डेस्क पुलिस के पास आकर अपनी शिकायत दर्ज कराकर तुरंत पुलिस की मदद ले सकती है। आप की गोपीनियता रखी जाएगी। और साइबर फ्राड व डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया की ऐसी परिस्थिति में घबराने व डरने की जरूरत नहीं है। आप तत्काल पुलिस को सूचना दे। पुलिस हर संभव मदद करेगी। आप या आपके परिजन किसी अन्य को मोबाइल फ़ोन के काल के प्रलोभन में न आए और न तो अपना आधार नम्बर किसी को बताएं और न ही ओटीपी बताएं नही तो आप के खातों से रकम निकासी कर लिया जाएगा। बैंक या कोई सरकारी लाभ का वेरिफिकेशन फोन पर नही किया जाता। मौके पर किया जाता है।

About the Author

Leave a Reply