राम सीता विवाह के पश्चात् तीन जोड़ो ने सात फेरा लेकर हुए एक दूजे के
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – श्रीकांत सिंह
बीजपुर । बीजपुर स्वागत गेट से राम बारात लेकर नगरवासियों ने बारात में रथ,रोड लाइट, बैंड बाजा, डीजे के धुन पर नाचते गाते बारात लेकर पहुंचे। घरातियो ने बारातियों का फूल बरसा कर किया स्वागत।सब्जी मंडी में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान गुरुवार की रात्रि में धनुष यज्ञ के पश्चात प्रभु राम सीता विवाह रामलीला मंचन के पश्चात तीन असहाय वर कन्याओं का विवाह पूरे धूम धाम रीति रिवाज के साथ आयोजकों द्वारा सम्पन कराया गया।विवाह के इस कार्यक्रम में अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने दो वर कन्याओं के विवाह का सारा सामान उनकी ओर से दिया गया। वही एक वर कन्या का सामान पूजा समिति की ओर से दिया गया। जिसमें बाजार के व्यवसायियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बारात में हजारों की संख्या में जुटे नगरवासियों ने रामलीला मैदान में हुऐ इस अदभुत शादी के साक्षी बने।द्वार चार विवाहोंप्रांत सभी लोग सहभोज में शामिल हुए जहां आयोजकों द्वारा बारातियों का सहजता पूर्वक सम्मान किया गया। धूम-धाम से हुई शादी के पश्चात तीनों कन्याओं की विदाई समारोह के दौरान उपस्थित सभी की आंखे सजल हो गई। खुशी-खुशी कर दे बिदा रानी बेटी राज करे की गीत के साथ आयोजकों द्वारा विदाई की गई।इस मौके पर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह उर्फ बग्गा ,मुन्ना प्रसाद, प्रेमचंद उर्फ मोछू, विनोद गर्ग, सीताराम,लल्लन सिंह,जसवंत सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, जुगल किशोर तिवारी, रविन्द्र गुप्ता, सुनील सिंह,नागेंद्र सिंह, राजेश सिंह सहित अन्य नगरवासी हजारों की संख्या में समल्लित रहे। कार्यकर्म की सुरक्षा व्यवस्था का कमान प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ लगे रहे।






