ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता

रेणुकूट/सोनभद्र

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के अवसर पर ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के कॉलोनी क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्रासिम इण्डस्ट्रीज के ईकाई प्रमुख कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीष गर्ग रहे। कार्यक्रम एफएच टेक्निकल विभाग से श्री राजन पाठक, एफएच पावर प्लांट, श्री विवेक गुप्ता तथा एचओडी ईआर विभाग श्री राकेश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन उनके विचार और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर मनीष गर्ग ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढाया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया ।

Leave a Comment