तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता
कोतवाली राबर्ट्सगंज अंर्तगत लोढ़ी टोल प्लाजा के आस पास मंगलवार की शाम युवती व उसके भाई के साथ लूट और छेड़छाड़ की हुई इस घटना के 24 घंटे की भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घण्टे के भीतर बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में इको प्वाइंट के पास महिला से नकदी, मोबाइल व स्वर्णाभूषण छिनने एवं छेड़खानी की घटना में शामिल 3 नफर आरोपियों को घायल अवस्था मे गिरफ्तार कर लिया गया है उनके कब्जे से 3 देशी तमंचा 3 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस, लूट का 2 मोबाइल व 7 हजार रुपए नगद बरामद किया गया

आपको बताते चले कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत नकदी, मोबाइल व स्वर्णाभूषण छिनने एवं युवती के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 1022/2025 धारा 74, 309(6) बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के क्रम में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाशों की एक गैंग किसी घटना को अंजाम देने के लिए लोढ़ी टोल प्लाजा से लगभग 300 मीटर बाएँ पहाड़ी पर बिजली के खंभे के पास मौजूद है, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टीम गठित करके मौके पर आकर घेराबंदी की गई,

जिसमें पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों नें पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 3 अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे जिसमे 1 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तीनों अभियुक्तों को घटनास्थल से 3 देशी तमंचा 3 खोखा कारतूस व 3 जिन्दा कारतूस, लूट का 2 मोबाइल व 7 हजार रुपए नगद के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपियों को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ पर उनका ईलाज किया जा रहा है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

About the Author
Tez Express News
Administrator
555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555





