नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा ऐडे में गौशाला एवं भीटकुरी में निर्मित कल्याण मंडपम का किया निरीक्षण

IMG-20251012-WA0009

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:

निर्माणाधीन गौशाला कैम्पस के अंदर गार्ड रूम, चुनी, चोकर, भूसा रखे जाने हेतु स्टोर रूम के साथ ही एक टॉयलेट बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

कैंपस के अंदर मेन गेट के बाएं पेड़ पौधों की सिंचाई एवं पशुओं हेतु पेयजल, धुलाई आदि उपयोग के लिए समरसेबुल बोरिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।

कैंपस के अंदर गौशाला निर्माण के दौरान उखड़े हुए पौधरोपण सेफ्टी जाली को पुनः कैम्पस के अंदर वॉल के किनारे किनारे जाली के साथ पौध रोपड़ कराए जाने के निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन गौशाला संचालित किए जाने हेतु विद्युत कनेक्शन एवं सोलर पैनल लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान C&DS द्वारा हैंडओवर किए गए ऐडे में निर्माणाधीन ए.बी.सी. सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उक्त कैम्पस एवं मार्ग में लाइट लगाए जाने, विद्युत कनेक्शन हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।

कैंपस में चारो तरफ हरियाली हेतु ग्रीनग्रास एवं पौधे लगाए लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

उपरोक्त ए.बी.सी. सेंटर भवन पर आगे जिस प्रकार डॉग ए.बी.सी. सेंटर का नेम प्लेट लिखा हुआ है ठीक उसी प्रकार पीछे की तरफ वाले मार्ग की ओर लिखवाए जाने के निर्देश दिए गए जिससे आसानी से लोगों को पता चल सके।

कानूडी मोहल्ला वार्ड लोढ़ान में नव निर्माण कराए जा रहे मलबा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

भिटकुरी स्थित निर्माणाधीन गौशाला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में C&DS द्वारा बनाए जा रहे निर्माणाधीन पिसौर स्थित कल्याण मंडपम का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान में पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में पीछे की ओर एक छोटा गेट इमरजेंसी के तौर पर लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता सिविल, सहायक अभियंता C&DS, अवर अभियंता सिविल एवं संबंधित वेंडर मौके पर उपस्थित थे।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply